फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viksit Bharat Sankalp: 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू करेंगे PM, ढाई लाख ग्राम पंचायतें होंगी कवर

Thu, 26 Oct 2023 04:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Viksit Bharat Sankalp: 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का मकसद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत कहानियों, अनुभवों, नुक्कड़-नाटकों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और इसके लाभों के बारे में बताना है।'
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी स्वाधीनता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर पंद्रह नवंबर को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा 2500 से अधिक आईईसी वैन के साथ 14 हजार से ज्यादा स्थानों पर ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी स्थानीय निकाय को कवर करेगी। यात्रा आदिवासी इलाकों से शुरू होगी और दो महीने तक चलेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का मकसद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत कहानियों, अनुभवों, नुक्कड़-नाटकों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और इसके लाभों के बारे में बताना है। यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के लाभों के बारे में बताने के लिए क्विज का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया, जिन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू है, वहां 'विकसित भारत संकल्प' यात्रा शुरू करने की कोई योजना नहीं है, चुनाव संपन्न होने के बाद इन राज्यों में यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिसंबर तक चुनावी राज्यों में यात्रा शुरू न की जाए : चुनाव आयोग
इससे पहले केंद्रीय चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को ही पांच चुनावी राज्यों में पांच दिसंबर तक विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू नहीं करने को कहा था। इस संदर्भ में आयोग ने कैबिनेट सचिव राजीव गाबा को पत्र लिखा था। साथ ही सरकार से चुनावी राज्यों और नगालैंड की तापी सीट पर जिला रथ प्रभारियों की नियुक्ति नहीं करने को कहा था। तापी सीट पर उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें