राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया और राजमार्गों पर उसकी काफी खोज की गई। जबकि विकास दो दिनों तक कानपुर में एक रिश्तेदार के घर पर ठहरा हुआ था।cइसके बाद वह किसी तरह फरीदाबाद पहुंचने में कामयाब रहा। जहां एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया।
यह भी पढ़ें- Vikas Dubey Kanpur Gangster: महाकाल मंदिर से विकास दुबे गिरफ्तार, गार्ड लखन यादव ने की गैंगस्टर की पहचान
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। पुलिस जहां लगातार उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी वहीं गैंगस्टर चुपके से मध्यप्रदेश पहुंच गया। वह गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर पहुंचा। यहां उसने अपनी पहचान उजागर की और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी का श्रेय लिया और उसे गुरुवार रात को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया। उसे जब कानपुर लाया जा रहा था तब रास्ते में उसकी एसयूवी पलट गई। उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। इसके साथ ही आठ दिनों में विकास की कहानी हमेशा के लिए खत्म हो गई।