फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या का वीडियो आया सामने; नजदीक से सटाकर उसके ही गिरोह के लोगों ने मारी थी गोली

Sat, 06 Jan 2024 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
Gangster Sharad Mohol murder - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गैंगस्टर शरद मोहोल की पुणे में वित्तीय विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्चर शरद की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उसे गोली मारते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


मोहोल को गोली मारने के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पुणे के कोथरुड की एक संकरी गली में लोगों के एक समूह ने शरद मोहोल पर बहुत करीब से गोली चलाई। जैसे ही शरद को गोली लगी वो जमीन पर गिर गया और फिर उसके लोगों द्वारा उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते भी दिखाया गया है।  

इस मामले के मुख्य संदिग्ध के रूप में 20 साल के साहिल पोलेकर का नाम सामने आया है। आरोपियों में दो वकीलों सहित कुल आठ लोग शामिल हैं। सभी आरोपी शुक्रवार देर रात पुणे-सतारा राजमार्ग पर एक ही जगह से हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए थे। पोलकर और दो अन्य ने मोहोल में गोलीबारी की थी। पुलिस ने पोलकर के अलावा दो वकीलों- रवींद्र पवार (40) और संजय उदान (43) सहित सभी आठ लोगों की पहचान भी बताई है। अन्य आरोपियों के नाम नामदेव कांगुडे (35), अमित कांगुडे (24), चंद्रकांत शेल्के (22), विनायक गावंकर (20) और विट्ठल गंडाले (34) हैं। सभी को पुणे सातारा रोड पर शिरवाल से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें