वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को सरकार ने अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं और 30 नवंबर को अपना नया कार्यालय संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने आज ये जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा की कि नौसेना के वर्तमान प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद, 30 नवंबर को इस बल की कमान वाइस एडमिरल आर हरि कुमार संभालेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। यह आदेश 30 नवंबर को दोपहर बाद से प्रभाव में आएगा।’