फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP: हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने में मदद करेगी विहिप, सूची बनाने का काम होगा शुरू

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल
विज्ञापन

केंद्र सरकार के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू करने की घोषणा के साथ ही आरएसएस के सहयोगी संगठन पूरी तैयारी से उसे लागू कराने में जुट गए हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) देश के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध शरणार्थियों की सूची बनाने का काम करेगा। विहिप कार्यकर्ता इन शरणार्थियों को आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का काम करेंगे। वे इन्हें सीएए के पोर्टल पर अपना नामांकन कराने में आवश्यक मदद भी उपलब्ध कराएंगे।  

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। संगठन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक आधार पर पीड़ित हिंदुओं, सिखों और जैनियों को नागरिकता देने की घोषणा कर उन्हें इस देश में अपनेपन का एहसास कराया है। अब वे इस देश में अधिकार और सम्मान के साथ रह सकेंगे। 

संगठन के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता का विरोध नहीं करता है। कानून में किसी की नागरिकता छीनने जैसी बात नहीं कही गई है, इसलिए देश के किसी भी वर्ग को किसी तरह के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सबको हिंदू शरणार्थियों को अपना घर बसाने में मदद करना चाहिए।    
विज्ञापन


डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि सरकार अपने गठन के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक लगातार काम करती रहती है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस निर्णय को किसी चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह ऐसा कानून है जिसकी मांग विहिप के साथ-साथ देश के तमाम हिंदू  संगठन लगातार करते रहे हैं। ऐसे में आज जब यह कानून लागू हो गया है, इसका स्वागत किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें