फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: जब पीएम मोदी के पिता का निधन हुआ था, तब भी....VHP नेता ने उस दिन को याद कर बताया दिलचस्प किस्सा

Sat, 31 Dec 2022 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व हिंदू परिषद के महासचिव दिलीप त्रिवेदी उस दिन को याद करते हुए कहते हैं कि जब नरेंद्र मोदी के पिता की मृत्यु हुई थी, तब भी वह अंतिम संस्कार के बाद अहमदाबाद में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी की मां का निधन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीरा बा के निधन के बाद भी एक दिन की छुट्टी नहीं ली। शुक्रवार को मां का अंतिम संस्कार करने के बाद वे काम पर लौट आए और कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से माफी भी मांगी और कहा कि निजी कारणों से वह वहां मौजूद नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


पीएम मोदी की यह कर्तव्यनिष्ठा देश ने भले पहली बार देखी हो, लेकिन 1989 में जब उनके पिता का निधन हुआ था, तब भी वह एक कर्मयोगी की तरह अपने काम में जुटे हुए थे। 

VHP नेता ने उस दिन को किया याद 

विश्व हिंदू परिषद के महासचिव दिलीप त्रिवेदी उस दिन को याद करते हुए कहते हैं कि जब नरेंद्र मोदी के पिता की मृत्यु हुई थी, तब भी वह अंतिम संस्कार के बाद अहमदाबाद में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए थे। त्रिवेदी बताते हैं कि जिस दिन पीएम मोदी के पिता का निधन हुआ, उस दिन अहमदाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक होनी थी। हम सभी को लगा था कि पीएम मोदी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी बैठक में शामिल हुए, जिसे देखकर हर किसी को आश्चर्य हुआ।

विज्ञापन

हर कार्यकर्ता के लिए था प्रेरणादायक क्षण 

त्रिवेदी ने उस मुलाकात के बाद मोदी से हुई बातचीत को भी याद किया। जब उन्होंने इन परिस्थितियों में बैठक में आने का कारण पूछा तो पीएम मोदी ने उनसे कहा था कि उन्हें पार्टी के लिए भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की जरूरत है। त्रिवेदी ने कहा, सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण था कि हमें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण की जरूरत है। 

कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं किया पीएम मोदी ने 
हीरा बा के निधन के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूर्व निर्धारित कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक रैली के दौरान बताया था कि पीएम मोदी ने कहा है कि वह अपना कोई भी कार्यक्रम रद्द नहीं करेंगें और अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद दिल्ली लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें