फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Accident: कार चालक को आया हार्ट अटैक, डिवाइडर तोड़ती हुई बस से टकरा गई एसयूवी, नौ की मौत, कई घायल

Sat, 31 Dec 2022 12:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवसारी

सार

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नवसारी में हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर। पुलिस के मुताबिक, हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर हुआ। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सूरत रिफर किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बताया गया है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने घटना पर जताया दुख
गुजरात में हुई इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "नवसारी में हुआ हादसा झकझोरने वाला है। जिन लोगों ने हादसे में अपने परिवारजनों को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदना। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल इलाज मुहैया करा रहा है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

पीएम मोदी ने जताया दुख 
पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से  मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें