फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: युवक की गोली मारकर हत्या, विहिप ने धांधुका में बंद कराया

Thu, 27 Jan 2022 09:32 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

धांधुका थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को किशन की हत्या बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने दो गोलियां मारकर की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण दूसरे धर्म के लोगों द्वारा दो दिन पूर्व 27 वर्षीय किशन बोलिया की हत्या का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने धांधुका शहर को पूरी तरह बंद कराया। इस दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन


अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, विहिप के आह्वान के कारण सुबह से ही दुकानें बंद रहीं। विहिप का आरोप है कि किशन बोलिया की हत्या का कारण एक विवादित मेसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करना है। इस कारण दूसरे संप्रदाय के लोग उससे खफा थे। किशन को हत्या की धमकियां मिल रही थीं। धांधुका थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को किशन की हत्या बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने दो गोलियां मारकर की थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। विहिप ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें