फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की कार्यवाही: हंगामा कर रहे पार्टी नेताओं से मिले वेंकैया नायडू; बोले- आपसी सहमति से ही मुद्दों को चर्चा के लिए उठाएं

Wed, 04 Aug 2021 03:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, नई दिल्ली

सार

वेंकैया नायडू ने 12वें दिन भी सदन की कार्यवाही में व्यवधानों पर चिंता व्यक्त की और नेताओं से किसानों के मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा के लिए सदन के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक समझौते का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है। इस बीच राज्यसभा अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को सदन में हंगामा कर रहे पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यापक सहमति से ही मुद्दों को सदन में चर्चा के लिए उठाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति ने उन दलों से भी मुलाकात की, जिनके सदस्य कार्यवाही में बाधा नहीं डाल रहे हैं और इसके बजाय सदन के सुचारू संचालन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यवाही में व्यवधानों पर चिंता व्यक्त की
उन्होंने आज 12वें दिन भी सदन की कार्यवाही में व्यवधानों पर चिंता व्यक्त की और नेताओं से किसानों के मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा के लिए सदन के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक समझौते का पालन करने की अपील की। उन्होंने सदन में सामान्य स्थिति अहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया। 

एजेंडे पर फिर से काम करें
उन्होंने कहा कि सदन के नियमों और परंपराओं के अनुसार, ऐसे मुद्दे जिन पर सरकार और विपक्ष के बीच एक समझौता होता है, चर्चा के लिए लिया जाता है। उन्होंने दोनों पक्षों से एक से अधिक बार एजेंडे पर काम करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें