वैष्णव ने कहा कि 10 साल पहले भारत बुलेटप्रूफ जैकेटों का आयात करता था। मगर अब मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भारत में अब तोपें बन रही हैं और दूसरे देशों को निर्यात की जा रही हैं। देश में रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि भारत में बनने 80 फीसदी रक्षा उपकरण निर्यात किए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में कांग्रेस ने केवल घोटाले किए। उन्होंने सेना की जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया और केवल आयात पर निर्भर रही। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई सुधार किए गए। रक्षा उपकरणों का देश में ही उत्पादन शुरू किया गया। साथ ही निर्यात का बढ़ावा देकर रक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रगति की। कांग्रेस शासन में सीमा पर सड़कों के निर्माण को लेकर केवल सवाल उठाए जाते थे। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के लिए 6800 किमी से अधिक सड़कें बनाई गईं।
उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत बुलेटप्रूफ जैकेटों का आयात करता था। मगर अब मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भारत में अब तोपें बन रही हैं और दूसरे देशों को निर्यात की जा रही हैं। देश में रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि भारत में बनने 80 फीसदी रक्षा उपकरण निर्यात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में केवल घोटाले हुए। जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ काम किया है। चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ की नियुक्ति करके सेना के साथ मिलकर काम करने और कमांडो थिएटराइजेशन जैसे तमाम सुधार कार्य किए। इन सुधारों के परिणाम अब नजर आने लगे हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के बाद सेना और सशस्त्र बलों की 70 फीसदी जरूरतों को देश में ही पूरा किया जा रहा है।
परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीप समूह
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रमुख स्थलों के नाम एक विशेष परिवार के नाम पर रखे जाते थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार में द्वीप समूहों के नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखे।