फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi New Residence: जानें कहां होगा राहुल गांधी का नया ठिकाना? बहन प्रियंका कर चुकीं हैं आवास का दौरा

Fri, 26 Jul 2024 04:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया गया है कि राहुल गांधी का नया आधिकारिक आवास नई दिल्ली की सुनहरी बाग रोड स्थित पांच नंबर बंगला होगा। इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर पांच का दौरा किया।

विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक आवास बदलने जा रहा है। बताया गया है कि नई दिल्ली की सुनहरी बाग रोड स्थित पांच नंबर बंगला कांग्रेस सांसद का नया आधिकारिक आवास होगा। आपको बता दें कि अब तक नेता प्रतिपक्ष अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ लेन में रह रहे थे। 

विज्ञापन


राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने किया नए आवास का दौरान
इन बातों की पहले से चर्चा थी कि राहुल गांधी नए आवास में जाने वाले हैं। इन चर्चाओं को बल तब मिला, जब राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुनहरी बाग स्थित बंगला नंबर पांच का दौरा किया। बताया जा रहा है कि बंगले के नवीनीकरण का काम चल रहा है।  सूत्रों का कहना है कि संसद की आवास समिति ने राहुल गांधी को नए बंगले की पेशकश की गई है और अब उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है।  

इस बीच राहुल गांधी ने भी सुनहरी बाग रोड स्थित बंगला नंबर पांच का जायजा लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शुक्रवार को बंगले से बाहर निकलते हुए देखा गया है। 
विज्ञापन

 



अभी 10 जनपथ लेन में रह रहे हैं राहुल गांधी
जब से राहुल गांधी सांसद बने हैं, तब से उनका आवास 12, तुगलक लेन रहा था। हालांकि, बीते वर्ष मानहानि मामले में नाम आने के बाद उन्होंने अपना आवास खाली किया था। इसके बाद से राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ लेन में रह रहे हैं। लोकसभा में उनकी अयोग्यता को रद्द करने के बाद भी कांग्रेस सांद 10 जनपथ में ही रह रहे हैं। अब लोकसभा की आवास समिति ने राहुल गांधी को सुनहरी रोड स्थित बंगला नंबर पांच की पेशकश की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें