फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई: वैभव डांगे ने सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, माने जाते हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के करीबी

Wed, 20 Oct 2021 05:58 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान डांगे परिवहन मंत्री के अति प्रभावशाली निजी सचिव थे।
विज्ञापन
Vaibhav Dange - फोटो : Twitter@vaibhav_74
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के लंबे समय तक निजी सचिव रहे वैभव डांगे ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के अनुसार उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान डांगे परिवहन मंत्री के अति प्रभावशाली निजी सचिव थे। मंत्रालय के लगभग सभी कामकाज में उनका पूरा दखल था। लेकिन 2019 में मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने पर डांगे को गडकरी का निजी सचिव नहीं बनाया गया।

इसलिए दिया इस्तीफा
पिछले दिनों डांगे ने हिमाचल प्रदेश में एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा की थी। इस बारे में उन्होंने एनएचएआई के अध्यक्ष को भी सूचित नहीं किया था। इसी बात पर परिवहन मंत्रालय के सचिव और एनएचएआई के अध्यक्ष गिरधर अरमाने नाराज हो गए। उनके दबाव में ही डांगे को इस्तीफा देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें