फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: गर्भवतियों को टीका देने में पिछड़े यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश अव्वल

Thu, 10 Feb 2022 08:20 AM IST
Amit Mandal परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। 

सार

आंकड़े बता रहे हैं कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। अब तक यहां 89.22 फीसदी महिलाओं को वैक्सीन की दोनों खुराक देकर टीकाकरण पूरा भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की वजह से देश में मृत पैदा हुए शिशुओं की संख्या तीन गुना तक बढ़ी है। वहीं इस महामारी ने अस्थानिक गर्भावस्था जैसे चिकित्सीय जोखिम को भी बढ़ाया है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन का सुरक्षा कवच देने में अधिकांश राज्यों का सुस्त रवैया देखने को मिला है।   

विज्ञापन


आंकड़े बता रहे हैं कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। अब तक यहां 89.22 फीसदी महिलाओं को वैक्सीन की दोनों खुराक देकर टीकाकरण पूरा भी कर लिया गया है, लेकिन दूसरी और उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य इसमें सबसे पीछे हैं। उत्तर प्रदेश में 33.65 तो बिहार में 42 76.56 फीसदी टीकाकरण पूरा हुआ। फीसदी गर्भवती महिलाओं का टोकाकरण पूरा हो पाया है। देश में अब तक 28,22459 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हुआ है।

इन तीन राज्यों में सबसे अधिक टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट बताती है कि मध्य प्रदेश में कुल पंजीकृत 3,61,613 गर्भवती महिलाओं में से 3,22,640 का टीकाकरण पूरा हुआ है। इसी तरह तमिलनाडु में 2,45,827 में से 1,65,331, ओडिशा की 1,95,310 में से 1,27,001 महिलाओं को टीके लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में 71.12% और जम्मू-कश्मीर में 76.56% टीकाकरण हुआ है। राजस्थान में 55.21% और हरियाणा में 55.45% महिलाओं को सुरक्षा कवच मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें