यूजर मोहित कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा, 'अद्भुत दृश्य। नमो भारत ट्रेन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को पार कर रहा है।' पीएम मोदी द्वारा सराहना किए जाने पर यूजर ने खुशी व्यक्त की है।
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा नमो भारत का उद्घाटन किया था। अक्तूबर 2023 में इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोले जाने के बाद से इसमें प्रतिदिन औसतन तीन हजार के करीब यात्री यात्रा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक यूजर ने नमो भारत ट्रेन का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को पार करते हुए एक अद्भुत वीडियो पोस्ट किया है। बता दें कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे 135 किमी लंबा है और यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है जो उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजरता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने की यूजर की सराहना
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी खुश हुए और उन्होंने एक्स यूजर की सराहना भी की। पीएम मोदी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "शानदार वीडियो।" इसके साथ उन्होंने कहा कि यूजर की टाइमलाइम नए भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसे वे मिलकर पूरा करना चाहते हैं।
यूजर ने जताया पीएम मोदी का आभार
यूजर मोहित कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा, "अद्भुत दृश्य। नमो भारत ट्रेन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को पार कर रहा है।" पीएम मोदी द्वारा सराहना किए जाने पर यूजर मोहित कुमार ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "मेरे काम पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया को देखकर आश्चर्यचकित हूं। सभी क्रिएटरों को प्रत्साहित और सराहना करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर, आज का दिन मेरे लिए बहुत अच्छा है।"
विज्ञापन
नमो भारत एक परिवर्तनकारी क्षेत्रीय विकास पहल है। इसे दो शहरों के बीच यात्रा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर ओवरहेड स्टोरेज, वाई-फाई और चार्जिंग विकल्प जैसी सुविधाएं दी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, एक आपातकालीन दरवाजा खोलने वाला तंत्र और ट्रेन ऑपरेटर के साथ संवाद करने की भी सुविधा है।