फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश; कर्नाटक में पूर्व मंत्री के बहनोई मृत मिले, जांच जारी

Mon, 04 Dec 2023 03:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में एनसीब ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक यमनी को 6.949 किलो खाट के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एनसीबी ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक यमनी को 6.949 किलो खाट के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया है। 2.989किलो और 3.960 किलो खात के पत्ते दो पैकेज से बरामद किया गया है। यह पार्सल केन्या से 23 नवंबर को भारत आया था। कुल 40 लाख रुपये का ड्रग जब्त किया गया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीपी योगीश्वर के बहनोई महादेवैया सोमवार को चामराजनगर जिले के रामापुरा में मृत पाए गए। वे पिछले सप्ताह अपने फार्महाउस से लापता हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, उनका शव महादेश्वरा वन क्षेत्र के घने जंगलों में मिला था। उनका सिर कुचला हुआ था, जिससे यह संदेह पैदा हुआ कि उनकी हत्या की गई थी।

कांदिवली इलाके में 34 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

पूर्वी कांदिवली के दामु नगर नगर के सुनसान इलाके में एक 34 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। शव के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। शव को हिरासत में ले लिया गया है और पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म

एंटोप हिल इलाके में एक शिक्षक का 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वैन से टकराई ट्रक, तीन की मौत

असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को कुछ यात्रियों को ले जारी रही एक वैन से, ट्रक टकरा गई। इस हादसे में तीन की मौत तो अन्य तीन घायल हुए है। यह घटना नेशनल हाइवे 10 के पास धरमतुल इलाके में घटी।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच घायल व्यक्तियों को मोरीगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को गुवाहटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। 

 

गोली कांड में आप विधायक चैतर की जमानत याचिका खारिज
गुजरात हाईकोर्ट ने नर्मदा जिले में वन अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने और गोलियां चलाने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी। स्थानीय आदिवासियों के वन भूमि का इस्तेमाल खेती के लिए किए जाने को लेकर विवाद के दौरान यह घटना हुई थी। जस्टिस जेसी दोशी ने  कहा कि विधायक के पास वन विभाग के दो अधिकारियों को अपने घर पर बुलाने और इस जमीन पर अतिक्रमण के मुद्दे को हल करने के लिए ‘समानांतर अदालत’ चलाने का अधिकार नहीं था।  

 हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि जिन लोगों को वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत थी, उन्हें मुद्दे के समाधान के लिए विधायक के बजाय अदालत का रुख करना चाहिए था।

स्पीकर करेंगे विधानसभा से सावरकर की तस्वीर हटाने का फैसला : सिद्धरमैया
विधानसभा कक्ष में लगी हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की आदमकद तस्वीर को हटाए जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि इस पर विधानसभा अध्यक्ष फैसला करेंगे। भाजपा की पिछली सरकार के दौरान विधानसभा कक्ष में कई राष्ट्रीय आदर्श शख्सियतों की तस्वीरों के साथ सावरकर की तस्वीर का अनावरण किया गया था। दिसंबर, 2022 में सावरकर की तस्वीर के अनावरण की तत्कालीन विपक्षी दल कांग्रेस ने आलोचना की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि यह एकतरफा निर्णय है और उसे इस बारे में अंधेरे में रखा गया।  

पत्रकारों ने जब यह पूछा कि क्या सावरकर की तस्वीर को हटाया जाएगा तो सिद्धरमैया ने कहा कि इसका फैसला विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ा गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने रविवार को कहा था कि विधानसभा कक्ष के अंदर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।  

ड्रग माफिया पाटिल के फरार होने के मामले में सीएमओ गिरफ्तार
ड्रग माफिया ललित पाटिल के एक सरकारी अस्पताल से भागने के मामले में पुणे पुलिस ने यरवदा सेंट्रल जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय काशीनाथ मार्सले को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने कहा, मार्सले को आईपीसी की धारा 223 (लोक सेवक की लापरवाही) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। पाटिल करोड़ों रुपये के मेफेड्रोन जब्ती मामले में वांछित है। उसे पुणे पुलिस ने 30 सितंबर को ससून जनरल अस्पताल के बाहर से दो करोड़ रुपये के मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था।  
 
विज्ञापन

कुंदापुर के किसान को पीएम देंगे बिलियनेयर किसान पुरस्कार
उडुपी जिले के चावल मिल मालिक और प्रगतिशील किसान नायक को एक साल में एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने के लिए केंद्र सरकार के 'बिलियनेयर किसान पुरस्कार' के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। केदुर गांव में अपनी 13 एकड़ जमीन पर नायक ने 1,634 विभिन्न किस्मों के फलों के पेड़ उगाकर भरपूर उपज हासिल की है। इससे उनका वार्षिक कारोबार एक करोड़ से अधिक हो गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें