फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार का दावा, राज्य में हुआ दो लाख करोड़ रुपये का निवेश, पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Thu, 14 Nov 2019 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं में तेज बढ़ोतरी, किसानों की आय में वृद्धि हुई
  • स्थानीय कलाओं-हस्तशिल्पों को बढ़ावा देने की 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना बेहद सफल
विज्ञापन
Uttar Pradesh Chief Secretory Rajendra Kumar Tiwari - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि राज्य में पिछले दिनों आयोजित इन्वेस्टर समिट के जरिए देशी-विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास काफी सफल रहा है और राज्य में अभी तक लगभग दो लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इस निवेश का सबसे बड़ा लाभ यहां के रहने वाले लोगों को मिलेगा क्योंकि इससे राज्य में लगभग पांच लाख नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


राज्य सरकार का दावा है कि स्थानीय कलाओं को विकसित करने की उसकी योजना बेहद सफल रही है और प्रत्येक जनपद की विशेष कलाओं में उसके स्थानीय युवाओं को ट्रेंड करके उन्हें बिजनेस लोन देकर उनका विकास किया जा रहा है। यह योजना कई जिलों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनती जा रही है। यह दावा है उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी का।  

21 नई नीतियां रहीं कारगर

व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश पवेलियन का उद्गाटन करते हुए राजेंद्र कुमार तिवारी ने दावा किया कि यूपी में पूंजी निवेश एवं उद्योग स्थापना की असीम संभावनायें हैं। राज्य में निवेश लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लाई गईं 21 नई नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश पूंजी निवेश के लिये एक हब के रूप में विकसित हो रहा है। सरकार के इसी प्रयास का नतीजा हुआ है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिफेन्स इण्डस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग कॉरीडोर का शिलान्यास किया है, जिससे 2.5 लाख लोगों का रोजगार सृजन होगा।

किसानों की आय दोगुना करने की योजना तैयार

केंद्र सरकार देश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने पर काम कर रही है। यूपी सरकार ने केंद्र की इस सोच को आगे बढ़ाते हुए राज्य में कृषि प्रसंस्करण योजनाओं को बढ़ावा दिया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। किसान सम्मान योजना से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे आर्थिक मदद भी दी गयी है। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों के 46,220 आवेदनों को निस्तारित किया गया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत बिजनेस रिफार्म एक्शन प्लान लागू है। इससे प्रदेश 92.87 प्रतिशत स्कोर के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल है।

स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने की योजना सफल

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में स्थानीय हस्त शिल्प एवं अन्य कलाओं से स्थानीय लोगों को मजबूत बनाने की योजना काफी सफल रही है। अलीगढ़ के तालों, चाकू-छूरी बनाने के काम ने स्थानीय युवाओं की भागीदारी कम होती जा रही थी। लेकिन यूपी सरकार ने युवाओं को प्रशिक्षण देकर और लोन देकर उनका अपना रोजगार स्थापित कराने की योजना शुरू की। इसका बेहद सफल परिणाम निकला और आज ऐसे हजारों युवाओं ने अपना व्यक्तिगत कार्य शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि भदोही जैसे अनेक अन्य जिलों में भी यह योजना तेजी से आगे बढ़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें