फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: राहुल गांधी पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी में मांगेंगे वोट, 25 फरवरी से उतरेंगे मैदान में

Wed, 23 Feb 2022 12:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

रायबरेली के साथ अमेठी में भी कांग्रेस पूरी ताकत झोंकना चाहती है ताकि संदेश दिया जा सके। प्रियंका को इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कुछ सीट जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में अमेठी से हारने के बाद भी राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत वहीं से करेंगे। राहुल चार चरणों के मतदान के बाद पांचवें व सातवें चरण का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


राहुल अमेठी के साथ पार्टी के पुराने गढ़ प्रयागराज में भी 25 फरवरी को प्रचार करेंगे। राहुल के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हारने के बाद पार्टी नेतृत्व खासकर प्रभारी प्रियंका चाहती हैं कि विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन रहे। रायबरेली के साथ अमेठी में भी पार्टी पूरी ताकत झोंकना चाहती है ताकि संदेश दिया जा सके। प्रियंका को इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कुछ सीट जीतने की उम्मीद है।

अमेठी और प्रयागराज से होगा आगाज
कांग्रेस पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी यूपी चुनाव में प्रचार का आगाज अमेठी और प्रयागराज से करेंगे। इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। अमेठी से राहुल गाधी कई बार के सांसद रह चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में काफी जोरशोर से कांगेस के लिए प्रचार किया है।
विज्ञापन


अब राहुल गांधी के यूपी में प्रचार करने से लड़ाई और दिलचस्प हो जाएगी। कभी अखिलेश के साथ खड़े रहे राहुल गांधी अब उनके सामने होंगे। सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले तीन चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। वहीं राहुल गांधी  पांचवे चरण के चुनाव में बहन प्रियंका के साथ खड़े दिखाई देंगे।

सोनिया गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

सोनिया गांधी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के 12 लाख पद खाली पड़े हैं। पेट्रोल,  डीजल, रसोई गैस और सरसो के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोगों का घर चलाना मुश्किल है। हाल ही में कोरोना का कठिन समय देखा है। एक तरफ ऑक्सीजन, दवाइयां और अस्पताल में बेड नहीं मिले, तो दूसरी तरफ  लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें