एमएलसी आशीष सिंह पटेल और अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
एनडीए सरकार में सहयोगी अपना दल ने यूपी चुनाव के मद्देनजर देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग की है। अपना दल के अलावा जदयू भी ऐसी मांग कर चुका है। इसके अलावा अपना दल ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग मंत्रालय खोलने की भी मांग है।
अपना दल यूपी चुनाव से पहले राज्य में जातिगत समीकरण का अंदाजा लगाना चाहता है। यूपी में ओबीसी का बड़ा मतदाता वर्ग है। ऐसे में इसे विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है। अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल ने कहा, जातिगत जनगणना मौजूदा वक्त में बेहद जरूरी है।
इससे हर जाति की वास्तविक आबादी का पता लगाया जा सकेगा, खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का। उन्होंने कहा, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की आबादी का आकलन हर जनगणना में होता है लेकिन आजादी के बाद से ओबीसी की जनगणना अब तक नहीं हुई है।