फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- चूहे से भी कमजोर है पीएम मोदी की आवाज, दहाड़ेंगे क्या

Fri, 24 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बहराइच/बलरामपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में दो युवाओं के संगम से पीएम मोदी का चेहरा बदल गया है। उनकी आवाज चूहे से भी कमजोर है, दहाड़ेंगे क्या? उनके दहाड़ने की बात बेमानी है। अब वह नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश न बंटा है न बंटेगा। युवाओं को जागरूक होना होगा। जिससे यूपी के भाग्य का फैसला हो सके। 

महसी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानीबाग मैदान पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पीएम मेक इन इंडिया की बात करते हैं। आप बाजार में जाते हो तो वहां हर सामान पर मेड इन चाइना लिखा होता है। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी जी झूठ बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें