पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गई है। समाचार लिखे-जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
इससे पहले 11 फरवरी को उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक सप्ताह के भीतर ही रुद्रप्रयाग जिले में तीन पर भूकंप आया। पिछले दिनों सरकार ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए कहा था कि बीते दो सालों में भूकंप से 115 लोगों की जान गई है, वहीं 13 हजार से ज्यादा मकान भी नष्ट हुए हैं।
साल 2015-16 के दौरान बिहार में भूकंप की वजह से 79 लोगों की मौत हुई वहीं यूपी में 19 लोग इस प्राकृतिक आपदा की वजह से मारे गए।
#Earthquake measuring 5.2 on Richter scale hits Manipur.
— ANI (@ANI_news) February 24, 2017