फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP-RLD गठबंधन को बड़ी चोट: जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने वापस लिया नाम, चुनाव न लड़ने की बताई यह है वजह

सार

सपा-आरएलडी गठबंधन में चुनाव लड़ने से पहले ही कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत की कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। भड़ाना के टिकट वापसी को सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच इसी तनातनी के रूप में देखा जा रहा है...
विज्ञापन
जयंत चौधरी के साथ अवतार सिंह भड़ाना - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव के पहले ही दौर में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सपा-आरएलडी गठबंधन के जेवर से प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। हालांकि इसके पीछे उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के चलते स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया है। वहीं अंदरूनी सूत्रों ने इसके पीछे सपा आरएलडी गठबंधन में पैदा हुई दरार को बड़ा कारण बताया जा रहा है। उन्होंने अपने फैसले से पार्टी पदाधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। वे आरएलडी के खाते से जेवर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी की लड़ाई हुई आसान

अवतार सिंह भड़ाना को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम-फरीदाबाद के इलाके में खनन करने वाले बड़े उद्योगपति के रूप में जाना जाता है। उनके मैदान में उतरने से यह सीट सपा-आरएलडी गठबंधन को जाती हुई मानी जा रही थी, लेकिन उनके मैदान से हटने से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह की लड़ाई अपेक्षाकृत आसान हो जाएगी। इसी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी किया था।

विज्ञापन


भड़ाना की तरफ से उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा करते हुए उनके वकील रविकांत ने कहा कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है और वे अगले 10 दिन तक आइसोलेटेड रहेंगे और अपना चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। इस दौरान जनता के बीच जाने पर लोगों को कोविड-19 होने का खतरा हो सकता है। चुनाव प्रचार से दूर रहने और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए वे उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

कई सीटों पर उम्मीदवारों का हो रहा विरोध

सपा-आरएलडी गठबंधन में चुनाव लड़ने से पहले ही कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत की कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। भड़ाना के टिकट वापसी को सपा-आरएलडी गठबंधन के बीच इसी तनातनी के रूप में देखा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला से कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और जीतने के लिए संकल्पबद्ध है। कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के बीच तनाव की खबरें हैं, लेकिन इससे गठबंधन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भड़ाना के टिकट पर दोनों दलों के नेता मिलकर विचार करेंगे। नाम वापसी की स्थिति में नया और मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें