फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Vs Kejriwal: सुनो केजरीवाल... सुनो योगी..., दो मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग

Tue, 08 Feb 2022 08:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योगी ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है, जब पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया।'
विज्ञापन
ट्विटर पर भिड़े योगी-केजरीवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव की सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। ऐसे में आरोप प्रत्यारोप व जुबानी जंग तेज हो गई है। कोरोना काल में दिल्ली से यूपी के मजदूरों के पलायन के मुद्दे पर दोनों राज्यों के सीएम के बीच जमकर शब्द बाण चल रहे हैं। इसे लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और योगी आदित्यनाथ के बीच ट्विटर पर भी जंग छिड़ गई। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कई ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा, फिर केजरीवाल ने पलटवार किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय केजरीवाल ने यूपी के श्रमिकों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। जवाब में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जब यूपी के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं, आप करोड़ों रुपये खर्च करके झूठी वाह वाही लूट रहे थे। 

'केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ : योगी
योगी ने ट्वीट किया, 'केजरीवाल को झूठ बोलने में महारथ हासिल है, जब पूरा देश आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा था, तब केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सुनो केजरीवाल, जब पूरी मानवता कोरोना की पीड़ा से कराह रही थी, उस समय आपने यूपी के कामगारों को दिल्ली छोड़ने पर विवश किया। छोटे बच्चों व महिलाओं तक को आधी रात में यूपी की सीमा पर असहाय छोड़ने जैसा अलोकतांत्रिक व अमानवीय कार्य आपकी सरकार ने किया। आपको मानवताद्रोही कहें या...'।
विज्ञापन


लाशें नदी में बह रही थीं : केजरीवाल
जवाब में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'सुनो योगी, आप तो रहने ही दो, जिस तरह UP के लोगों की लाशें नदी में बह रहीं थीं और आप करोड़ों रुपये खर्च करके मैगज़ीन में अपनी झूठी वाहवाही के विज्ञापन दे रहे थे। आप जैसा निर्दयी और क्रूर शासक मैंने नहीं देखा।'

योगी-केजरीवाल में नूरा कुश्ती : कांग्रेस
यूपी व दिल्ली के सीएम के बीच ट्विटर वॉर में कांग्रेस भी कूद गई। पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने ट्वीट किया, 'सुनो योगी-केजरीवाल, तुम दोनों ये नूरा कुश्ती करके देश को बेवकूफ न बनाओ। सच तो ये है कि जनता की दोनों को कोई फिक्र नहीं। दोनों ही नागपुर वालों के 'Arvind Now' और 'Yogi Now' हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें