फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा की नई सूची में दलबदलू पर मेहरबानी, 14 के कटे टिकट

Sat, 22 Jan 2022 05:38 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/लखनऊ।

सार

जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनमें चार पहले ही भाजपा छोड़ सपा में जा चुके हैं। हाथरस से हरिशंकर महोर की जगह अंजुला महोर, जसराना से रामगोपाल की जगह मानवेंद्र लोधी, शिकोहाबाद से सपा का दामन थामने वाले मुकेश शर्मा की जगह ओमप्रकाश निषाद, कासगंज से देवेंद्र सिंह की जगह देवेंद्र सिंह लोधी, बरखेड़ा से किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्तानंद प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी 85 उम्मीदवारों की नई सूची में भाजपा ने दूसरे दलों से आए नेताओं पर मेहरबानी की है। पहले 20 विधायकों के टिकट काटने के बाद इसमें 14 और विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इनमें चार विधायक पहले ही भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण को कन्नौज सुरक्षित सीट से उम्मीदवारी मिल गई। सपा से आए मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव को सिरसागंज, नितिन अग्रवाल को हरदोई, सलोना कुशवाहा को तिलहर, कांग्रेस से आईं अदिति सिंह को रायबरेली, राकेश सिंह को हरचंद्रपुर और बसपा से आए रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विनय शाक्य की जगह उनकी बेटी रिया शाक्य को विधूना से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 110 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

ओबीसी-दलित पर फिर दांव
इस सूची में भी भाजपा ने ओबीसी और दलित बिरादरी पर दांव लगाया है। ओबीसी के 30 और 19 दलित नाम हैं। इससे पहले ओबीसी के 44 लोगों को टिकट मिले थे। दलित बिरादरी की भी 18% हिस्सेदारी थी। नई सूची में ओबीसी को 35% तो दलितों को 22% हिस्सेदारी दी है। अब तक ओबीसी से 74 प्रत्याशी बनाए हैं।
विज्ञापन

इन सीटों पर कटे विधायकों के टिकट
जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनमें चार पहले ही भाजपा छोड़ सपा में जा चुके हैं। हाथरस से हरिशंकर महोर की जगह अंजुला महोर, जसराना से रामगोपाल की जगह मानवेंद्र लोधी, शिकोहाबाद से सपा का दामन थामने वाले मुकेश शर्मा की जगह ओमप्रकाश निषाद, कासगंज से देवेंद्र सिंह की जगह देवेंद्र सिंह लोधी, बरखेड़ा से किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्तानंद प्रत्याशी होंगे।

बीसलपुर से रामशरण वर्मा की जगह विवेक वर्मा, धौरहरा से बालाप्रसाद अवस्थी की जगह विनोद अवस्थी, संडीला से राजकुमार अग्रवाल की जगह अलका अर्कवंशी, बिधुना से विनय शाक्य की जगह रिया शाक्य, बिल्हौर से भगवती प्रसाद की जगह राहुल सोनकर, औरेया से रमेशचंद्र की जगह गौरीशंकर शर्मा, बबेरू से चंद्रपाल की जगह अजयपाल और नारायणी से राजकरण की जगह ओममनी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें