फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अजय कुमार लल्लू ने कहा- कांग्रेस केवल छोटे दलों से करेगी गठबंधन

Mon, 06 Sep 2021 04:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अजय कुमार लल्लू ने कहा, हमारी पार्टी चुनावों के लिए बड़े दलों के साथ हाथ मिलाने के बारे में सोचेगी भी नहीं, पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेगी।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी केवल छोटे दलों के साथ गठजोड़ करेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी चुनावों के लिए बड़े दलों के साथ हाथ मिलाने के बारे में सोचेगी भी नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 32 सालों के दौरान प्रदेश में भाजपा, बसपा और सपा का शासन रहा है और इन दलों की सरकारें लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी। कांग्रेस फिर से प्रदेश में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की नजरों में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की टक्कर में केवल कांग्रेस है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चुनाव में जीत हासिल करेगी और अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला पार्टी का आलाकमान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें