ओडिशा का समुद्रतट कछुओं के आवास और उनके प्रजनन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के कछुओं का पाया जाना सामान्य बात है, लेकिन रविवार को बालासोर में एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का कछुआ पाया गया।
इसका रंग सामान्य कछुए से बिल्कुल अलग है। पीले रंग का यह खूबसूरत और दुर्लभ कछुआ ओडिशा में बालासोर के सुजानपुर गांव में मिला। इस बात की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को दी।
सुजानपुर के रहने वाले बसुदेव महापात्र को यह कछुआ उस वक्त मिला जब वह अपने खेत में काम कर रहा था। बाद में उसने कछुए को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह संभवत: अल्बिनो हो सकता है। इस तरह का एक और कछुआ कुछ साल पहले सिंध में पाया गया था। कछुए की आंखों का रंग गुलाबी है।