फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में फिर हिंसा: अब केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, आठ गिरफ्तार, तीन पुलिस अधिकारी निलंबित

Thu, 06 May 2021 08:15 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी मिदिनापुर

सार

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। यह घटना पश्चिम मिदिनापुर के पंचकुडी में हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। हालांकि, टीएमसी भी बार-बार इन आरोपों को खारिज कर रही है। अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। यह घटना पश्चिम मिदिनापुर के पंचकुडी में हुई। ताजा जानकारी के अनुसार इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं तीन पुलिस अधिकारी निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग केंद्रीय मंत्री की कार का शीशा तोड़ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के वक्त मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। शीशे तोड़ दिए गए। मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया। मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।


 

केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स डंडे से उनकी कार पर हमला करता नजर आया। जैसे ही वह हमला करता है तो केंद्रीय मंत्री की ड्राइवर गाड़ी वापस मोड़ने लगता है।  जहां हमला किया गया, वहां टीएमसी के झंडे-बैनर लगे नजर आए। हमले में गाड़ी का शीशा टूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें