फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रामदास अठावले ने दिया अमरिंदर सिंह को एनडीए में शामिल होने का न्योता, कहा- चुनाव में पहुंचा सकते हैं फायदा

Sun, 19 Sep 2021 10:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अठावले ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो पंजाब में आगामी चुनावों में अमरिंदर सिंह एनडीए को फायदा पहुंचा सकते हैं। अठावले ने कहा कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस छोड़ देना चाहिए क्योंकि वहां उन्हें अपमानित किया गया।
विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।अठावले ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो पंजाब में आगामी चुनावों में अमरिंदर सिंह एनडीए को फायदा पहुंचा सकते हैं। अठावले ने कहा कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस छोड़ देना चाहिए क्योंकि वहां उन्हें अपमानित किया गया। अठावले ने कहा कि मैं कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछना चाहता हूं कि जिस पार्टी ने आपको अपमानित किया है, उसमें रहने का क्या फायदा? मैं उनसे कांग्रेस पार्टी छोड़ने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने का अनुरोध करता हूं। 

विज्ञापन


एनडीए को सत्ता दिलाने में काम में आ सकते हैं अमरिंदर सिंह: अठावले
अठावले ने कहा कि एनडीए में सभी का समान रूप से सम्मान किया जाता है। अमरिंदर सिंह पंजाब में एनडीए को सत्ता में लाने के लिए अच्छे काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो पंजाब में आगामी चुनाव में एनडीए को काफी फायदा होगा।

सिद्धू धोखेबाज हैं: अठावले
अठावले ने आगे कहा कि सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को  राष्ट्र-विरोधी कहा। उन्होंने कहा कि जब सिद्धू पाकिस्तान गए तो यह गंभीर बात थी कि उन्होंने बाजवा को गले लगाया। अमरिंदर सिंह सही कह रहे हैं, सिद्धू धोखेबाज हैं।
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
वहीं इससे पहले, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पिछले कुछ महीनों में पंजाब में राजनीतिक घटनाओं पर पीड़ा व्यक्त की थी। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे, लेकिन इंतजार करेंगे और अपने विकल्पों का पता लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें