फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रेल राज्यमंत्री ने किया मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर, सुविधाओं का लिया जायजा

Wed, 08 Sep 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • रेल राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुंबई आए दानवे पाटिल
  • रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रेल राज्यमंत्री को स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर दिया
विज्ञापन
f Raosaheb Patil Danve - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने मंगलवार की सुबह मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रा की और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि रेल राज्य मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहली बार मुंबई के दौरे पर आये थे।

विज्ञापन


मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दानवे पाटिल कुर्ला जाने वाली धीमी लोकल ट्रेन में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर दिन में 11 बजे सवार हुए और दादर स्टेशन पर उतर गए। इस 20 से 25 मिनट की यात्रा के दौरान उन्होंने यात्रियों व मीडिया से बातचीत की। उसके बाद वे माटुंगा गए जहां महिलाएं ही रेलवे स्टेशन का काम संभालती है।

उन्होंने महिला अधिकारियों से भी बातचीत की। माटुंगा को महिला रेलवे कर्मचारियों के साथ पहला रेलवे स्टेशन कहा जाता है जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मंत्री ने मुंबई के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक दादर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद रावसाहेब दानवे पाटिल लोकल ट्रेन से ठाणे स्टेशन गए और वहां यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के हेरिटेज बिल्डिंग में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने रेल राज्यमंत्री को स्पेशल गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

रावसाहेब पाटिल दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधा और कहा कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं है। अगर शिवसेना को ऐसा लगता है तो यह उनकी समस्या है और वे इस तरह से सोचना जारी रख सकते हैं। यह सिर्फ सार्वजनिक सेवा है और ऐसा क्यों नहीं किया जाना चाहिए?

आगे कहा कि कि जिन लोगों ने कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं, उन्हें विशेष ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पहल से कुछ राजनीतिक लाभ प्राप्त होता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

शिवसेना पर साधा निशाना
रावसाहेब पाटिल दानवे ने शिवसेना पर निशाना साधा और कहा कि यह एक राजनीतिक कदम नहीं है। अगर शिवसेना को ऐसा लगता है तो यह उनकी समस्या है और वे इस तरह से सोचना जारी रख सकते हैं। यह सिर्फ सार्वजनिक सेवा है और ऐसा क्यों नहीं किया जाना चाहिए?

आगे कहा कि कि जिन लोगों ने कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं, उन्हें विशेष ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर पहल से कुछ राजनीतिक लाभ प्राप्त होता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री राणे के गांव चली मोदी एक्सप्रेस
मंगलवार को दादर से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के गांव कोकण के लिए मोदी एक्सप्रेस ट्रेन चली, जिसे रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुंबई में रहने वाले कोंकण के लोग हर गणेशोत्सव में अपने गांव रवाना होते हैं।

इस बार केंद्रीय मंत्री बनने पर नारायण राणे के माध्यम से मुंबई रहने वाले कोंकणवासियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। भाजपा विधायक नितेश राणे ने बताया कि एफटीआर ट्रेन को ‘मोदी एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है जो करीब 1,800 लोगों को कोंकण लेकर रवाना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें