फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बोले- हमारे बीच PM मोदी के रूप में एक और गांधी

Fri, 14 Jul 2017 07:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
महेश शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना गांधी युग के गांधी से की। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना गांधी जी से करते हुए कहा कि आज हमारे बीच प्रधानमंत्री के रुप में एक और गांधी युग के प्रणेता हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने गांधी जी के नमक सत्याग्रह पर एक पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार करना ही प्रधानमंत्री मोदी का सपना है।
विज्ञापन

  Aaj humare beech mein humare pradhan mantri ke roop mein ek aur Gandhi yug ke pranita (leader) hain: Union Minister Mahesh Sharma pic.twitter.com/OWknhWOhUz — ANI (@ANI_news) July 13, 2017
शर्मा ने कहा, सौभाग्य से आज हमारे बीच हमारे प्रधानमंत्री के रूप में एक अन्य गांधीजी हैं जो गांधी युग के विचारों को प्रचारित एवं प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी के योगदान के महत्व को बताते हुए शर्मा ने कहा कि नमक सत्याग्रह केवल एक मुठ्ठी नमक से जुड़ा नहीं था बल्कि इसने कई पीढ़ियों को प्रेरित करने का काम किया और आज के दौर में यही काम पीएम मोदी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वादे के साथ शुरुआत की है कि स्वतंत्रता की आभा देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेगी। उनका सपना गांधीजी के सपनों को पूरा करना है। संस्कृति मंत्रालय मानवता के लिये इस सपने और विचार को फैलाने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें