हाल ही में भारत चीन के बीच बढ़ी तनातनी और जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को विपक्षी दलों के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक के लिए विपक्ष की प्रमुख पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात और भारत चीन के बीच जारी तनातनी को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। सोमवार से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र के पहले केंद्र सरकार प्रत्यक्ष तौर पर अपने प्रतिद्वंदी चीन के साथ जारी तनातनी और कश्मीर मुद्दे पर विपक्ष के साथ बैठक कर आम सहमति बनाने पर विचार कर रही है।