इसके अलावा एक लिखित सवाल के जवाब में सिंह ने राज्यसभा को बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ऑनलाइन केंद्रीकृत जन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से केंद्र सरकार को 57 लाख से अधिक जन शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 54.65 लाख शिकायतों का निपटारा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ये शिकायतें भ्रष्टाचार, कदाचार, जमीन संबंधी मामलों, पर्यावरण, पशु कल्याण, प्रताड़ना, पुलिस, रेलवे आदि से संबंधित थीं।