फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान संकट: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, पड़ोस की अस्थिर हालत बताती है 'सीएए' की जरूरत

Sun, 22 Aug 2021 03:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के चलते बने हालात को देखते हुए भारत में नागरिकता संशोधन कानून को बहुत जरूरी बताया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के चलते बने हालात को देखते हुए भारत में नागरिकता संशोधन कानून को बहुत जरूरी बताया है। पुरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'हमारे अस्थिर पड़ोस में (अफगानिस्तान( हालिया घटनाक्रम और हिंदू व सिख समुदाय के लोग जिस तरह के कष्टकारी समय से गुजर रहे हैं, यह बताते हैं कि नागरिकता संशोधन कानून बनाना कितना जरूरी है।'

विज्ञापन


विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीएए में पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख और ईसाई) को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इस संबंध में वर्तमान कानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति को भारत की नागरिकता लेने के लिए कम से कम 11 साल के लिए भारत में रहना अनिवार्य है। लेकिन, संशोधित कानून में अल्पसंख्यकों के लिए इस समय सीमा को 11 साल से घटाकर छह साल किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें