फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: 'जो कानून का सम्मान नहीं करते, वही जांच एजेंसियों पर हमले करते हैं', बंगाल की घटना पर बरसे केंद्रीय मंत्री

Sat, 06 Jan 2024 04:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  'एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी एजेंसियां उनके मिले आदेशों के तहत काम करती हैं। उन्हें बिना किसी बाधा के जांच करने देना चाहिए। दुर्भाग्य से कुछ जगहों पर जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वह कानून का सम्मान नहीं करते।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो लोग कानून का सम्मान नहीं करते और जेल जाने से डरते हैं, वह जांच एजेंसियों पर हमले कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चैरोटार यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 13वें कन्वेंशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले की घटना की आलोचना की।
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल की घटना पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारी एजेंसियां उनके मिले आदेशों के तहत काम करती हैं। उन्हें बिना किसी बाधा के जांच करने देना चाहिए। दुर्भाग्य से कुछ जगहों पर जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वह कानून का सम्मान नहीं करते और जेल जाने से भी डरते हैं। वह एजेंसियों का विरोध करते हैं और उन पर हमले करते हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।' 

ईडी की टीम पर हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राशन घोटाले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकाने पर पहुंची ईडी की टीम पर टीएमसी समर्थकों ने हमला कर दिया था। इस हमले में कई ईडी अधिकारी और केंद्रीय बलों के जवान घायल हुए थे। इस घटना का लेकर भाजपा ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों ने यह हमला किया। भाजपा इस घटना की एनआईए से जांच की मांग कर रही है। ईडी ने शनिवार को टीएमसी नेता शंकर आद्या को राशन घोटाले में गिरफ्तार किया है। शंकर आद्या की गिरफ्तारी के दौरान भी उनके समर्थकों ने कथित तौर पर ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बलों के साथ धक्का-मुक्की करने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें