फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: उड़ान के दौरान बिगड़ी यात्री की तबीयत, केंद्रीय मंत्री कराड़ ने दिया प्राथमिक उपचार

Tue, 16 Nov 2021 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-मुंबई की एक उड़ान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उसी विमान में सफर कर रहे केंद्रीय मंत्री भागवत कराड़ ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। उधर, जयपुर एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने डेढ़ किलो सोना जब्त किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भागवत कराड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य व पेशे से चिकित्सक केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड चर्चा में हैं। उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल, डॉ. कराड मंगलवार को जिस विमान में दिल्ली से मुंबई आ रहे थे, उसमें सफर कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉ. कराड तुरंत यात्री के पास पहुंचे और उसे प्राथमिक चिकित्सा  देकर उसे राहत दी, जिससे उसकी जान बच गई। डॉ. कराड के इस प्रयास की यात्रियों ने भी सराहना की।

विज्ञापन


 डॉ. कराड मंगलवार को तड़के इंडिगो विमान संख्या 6ई-171 से दिल्ली से एक दिवसीय प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने मुंबई आ रहे थे। विमान के उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद एक यात्री को बेचैनी की शिकायत की। जिससे अचानक अलार्म बज उठा। केबिन क्रू के मेंबरों ने तुरंत किसी डॉक्टर को बुलाया लेकिन उससे पहले डॉ. कराड उस यात्री के पास पहुंच गए। उन्होंने यात्री को प्राथमिक चिकित्सा के साथ ही विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी लगाया। इससे यात्री को काफी राहत मिल गई।

डॉ. कराड बोले जरूरतमंद की मदद सबसे जरूरी
डॉ. कराड ने विमान में हुए इस अनुभव को फेसबुक पोस्ट पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि आज इंडिगो फ्लाईट में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। प्रोटोकॉल की चिंता किए बिना हमने उसकी मदद की। ऐसे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके सुकून मिलता है। हमेशा दूसरे की मदद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें