फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून: केंद्रीय मंत्री बोले- कुछ लोग मंडियों और समर्थन मूल्य के बारे में अफवाहें फैला रहे, सरकार किसानों से बात करने को तैयार

Sun, 05 Sep 2021 07:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'किसानों का कहना है कि एमएसपी पर कृषि उपज की खरीद नहीं की जाएगी, जबकि सरकार ने इस साल एमएसपी में वृद्धि की है और एमएसपी पर अधिक कृषि उपज की खरीद की है।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन और सरकार के बीच चल रहा तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने किसानों के साथ एक नहीं बल्कि 11 दौर की बैठक की। कृषि मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग गलत सूचना फैला रहे हैं कि मंडियां बंद रहेंगी। पिछले दो साल में कौन सी मंडी बंद हुई? किसानों का कहना है कि एमएसपी पर कृषि उपज की खरीद नहीं की जाएगी। सरकार ने इस साल एमएसपी में वृद्धि की है और एमएसपी पर अधिक कृषि उपज की खरीद की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के समय पहले से ज़्यादा मंडियां बनाने और उन्हें ई-नाम की सुविधा से जोड़ने का काम हुआ।

इससे पहले बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि सरकार ने हमसे बात करनी बंद की। जब भारत सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी, हम जाएंगे। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। आजादी के लिए संघर्ष 90 साल तक चला, इसलिए मुझे नहीं पता कि यह आंदोलन कब तक चलेगा।
विज्ञापन


अगले साल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने इरादे को बुलंद करते हुए टिकैत ने रविवार को दावा किया कि ‘सेल फॉर इंडिया’ का बोर्ड देश में लग चुका है और जो देश बेच रहे हैं उनकी पहचान करनी पड़ेगी और बड़े-बड़े आंदोलन चलाने पड़ेंगे।

टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने जो फैसले लिए हैं उसके तहत हमें पूरे देश में बड़ी-बड़ी सभाएं करनी पड़ेंगी। हमें फसलों पर एमएसपी की गारंटी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी। हम देश की जनता के बीच जाएंगे। पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें