फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: नकवी बोले- 'चाट-पापड़ी' से एलर्जी है तो फिश करी खाओ, लेकिन संसद को मछली बाजार मत बनाओ

Wed, 04 Aug 2021 11:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नकवी ने कहा कि जिस तरह से संसद की गरिमा को धूमिल करने की साजिश के साथ काम किया जा रहा है, वह पहले कभी नहीं देखा गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन के  चाट-पापड़ी वाले ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार फिर से हमला बोला है। नकवी ने कहा कि अगर उन्हें चाट-पापड़ी से एलर्जी है, तो वे फिश करी खा सकते हैं. लेकिन संसद को मछली बाजार मत बनाएं। दुर्भाग्य से जिस तरह से संसद की गरिमा को धूमिल करने की साजिश के साथ काम किया जा रहा है, वह पहले कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि जिस प्रकार से हिंसा, अराजकता पश्चिम बंगाल में हो रही है उसी का ट्रेलर संसद में दिखाई देता है। इनके लोग वहीं से ट्रेनिंग लेकर आते हैं और यहां पर इस तरह की चीजें करते हैं।  दरअसल ओ'ब्रायन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि औसतन 7 मिनट में कम समय में एक विधेयक पारित कराया जा रहा है क्या हम पापड़ी चाट बना रहे हैं? डेरेक ओ'ब्रायन ने इसके साथ ही एक चार्ट भी शेयर किया जिसमें बताया गया कि किस बिल पर कितने समय के लिए चर्चा की गई। इनमें से सबसे कम समय में कोकोनट डेवलेपमेंट बोर्ड बिल पास किया गया। इस बिल पर सर्फ एक मिनट की चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने भी भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान डेरेक ओ'ब्रायन पर हमला बोलते हुए कहा था कि पापड़ी चाट बनाने वाला बयान अपमानजनक था। सदन में पर्चे फाड़कर फेंकना और उसके लिए माफी तक न मांगना, अहंकार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें