फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Excellence in Investigation: जांच में उत्कृष्टता के लिए 151 पुलिस कर्मियों को मिला मेडल, 28 महिलाएं भी शामिल

Fri, 12 Aug 2022 11:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

151 पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी सीबीआई से, 11 महाराष्ट्र से, 10-10 मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से, 8-8 पुलिसकर्मी करेल, राजस्थान व पश्चिम बंगाल से शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस पदक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जांच में उत्कृष्टता के लिए इस बार 151 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2022 से नजावा गया। इन 151 पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी सीबीआई से, 11 महाराष्ट्र से, 10-10 मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से, 8-8 पुलिसकर्मी करेल, राजस्थान व पश्चिम बंगाल से शामिल थे। इसके अलावा अन्य राज्यों के पुलिसकर्मियों को भी गृहमंत्री जांच में उत्कृष्टता पदक से नवाजा गया है। अधिकारियों ने बताया, 151 पुलिसकर्मियों में 28 महिला पुलिस अधिकरियों को भी पदक से नवाजा गया है। 

विज्ञापन



2018 से दिया जा रहा मेडल 
किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में मिला था 121 पुलिसकर्मियों को पदक 
2020 में केंद्रीय गृह मंत्री जांच में उत्कृष्टता पदक 121 पुलिसकर्मियों को दिया गया था। इसमें 15 सीबीआई से, 10 मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस से, आठ उत्तर प्रदेश पुलिस से, सात केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस से, और शेष अन्य राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों से थे। इसमें 21 महिला पुलिस अधिकारी शामिल थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें