फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Ministry: 'दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें संस्थान', स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश

Fri, 23 Aug 2024 04:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी संस्थानों को निर्देश दिए हैं, वे सभी दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें। इससे पहले हमारे देश के तमाम संस्थानों में ब्रिटिश काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार काला ड्रेस और काली टोपी पहने का रिवाज है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के लिए संस्थानों को स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के तमाम मेडिकल शिक्षण संस्थानों में कुछ ही दिनों में दीक्षांत समारोह के दौरान भारतीय वेशभूषा देखने को मिलेगी। दरअसल केंद्रीय स्वारस्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे सभी दीक्षांत समारोह के दौरान राज्य की परंपरा के अनुसार भारतीय ड्रेस कोड पहने जाएं।
विज्ञापन


'ब्रिटिश काल की परंपरा को बदलने की जरूरत'
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सभी संस्थानों से कहा है कि वे दीक्षांत समारोहों के लिए उस राज्य की परंपराओं के आधार पर एक उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करें। इसमें कहा गया है कि काले रंग का गाउन और टोपी पहनने की मौजूदा प्रथा एक ब्रिटिश विरासत है, जिसे बदलने की जरूरत है। 



स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले में जारी किया पत्र
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है, कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य मंत्रालय के कई संस्थानों की तरफ से दीक्षांत समारोहों के दौरान काले रंग के गाउन और टोपी का उपयोग किया जा रहा है। यह पोशाक यूरोप में मध्य युग में शुरू हुई और अंग्रेजों की तरफ से अपने सभी उपनिवेशों में शुरू की गई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पास करेंगे राज्य का ड्रेस कोड
पत्र में कहा गया है, कि मंत्रालय की तरफ से ये फैसला लिया गया है कि चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने में लगे एम्स/आईएनआई समेत मंत्रालय के कई संस्थान अपने संस्थान के दीक्षांत समारोह के लिए एक उपयुक्त भारतीय ड्रेस कोड तैयार करेंगे - जो उस राज्य की स्थानीय परंपराओं पर आधारित होगा, जहां संस्थान मौजूद है। मंत्रालय ने उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की तरफ से पास किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें