फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: WHO की प्रमुख वैज्ञानिक से मिले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया, कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर चर्चा

Thu, 12 Aug 2021 04:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कोवाक्सिन को भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने मिलकर तैयार किया है
  • कोवाक्सिन का इस्तेमाल देश में आपातकालीन इस्तेमाल के तहत किया जा रहा
  • कोवीशील्ड को WHO से भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है
विज्ञापन
डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्स संगठन (WHO) की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कोरोना के स्वदेशी टीके कोवाक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने पर चर्चा हुई। कोवाक्सिन को भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने मिलकर तैयार किया है। फिलहाल इसे देश में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यहां फिलहाल कोवाक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोवीशील्ड को WHO से भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


इस बीच WHO के एक अधिकारी ने बताया कि भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के आपातकालीन इस्तेमाल पर अगले महीने निर्णय लिया जा सकता है। कोवाक्सिन को अभी तक किसी भी पश्चिमी नियामक द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है। इससे पहले 19 जुलाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें