फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुए संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 21 Apr 2021 04:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना संक्रमित हो गए हैं
  • निशंक ने ट्वीट कर कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। निशंक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोरोना जांच कराने के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह से मेरा इलाज चल रहा है। जो भी लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, सावधान रहें और जांच जरूर करवाएं।  

विज्ञापन


कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक
कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, 24 घंटे देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। 

बता दें कि बीते 24 घंटे में 2,95,041 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें