अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जा सकता है, जो कम कर-दरों और न्यूनतम छूट वाली डाटा-समृद्ध प्रणाली की ओर बढ़ने का हिस्सा है। गोयल ने कहा, उत्पादकता बढ़ाने वाले नवाचार को बढ़ावा दें तो यह (भारत) वृद्ध होने से पहले ही अमीर बन सकता है।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सदस्य आशिमा गोयल का कहना है कि गरीब किसानों के खातों में पैसे भेजकर उनकी देखभाल करने के बाद सरकार कराधान ढांचे में ‘निष्पक्षता’ लाने के लिए अंतरिम बजट में अमीर किसानों पर आयकर लगा सकती है। उन्होंने कहा, किसानों को सरकार से धन का हस्तांतरण नकारात्मक आयकर की तरह है। इसके साथ ही अमीर किसानों के लिए एक सकारात्मक आयकर लागू किया जा सकता है, जो कम कर-दरों और न्यूनतम छूट वाली डाटा-समृद्ध प्रणाली की ओर बढ़ने का हिस्सा है। गोयल ने कहा, उत्पादकता बढ़ाने वाले नवाचार को बढ़ावा दें तो यह (भारत) वृद्ध होने से पहले ही अमीर बन सकता है।
विज्ञापन
वृद्धि दर कई चीजों पर निर्भर
प्रख्यात अर्थशास्त्री ने गठबंधन व एकदलीय सरकारों पर कहा, विकास दर कई चीजों पर निर्भर करती है। गठबंधन सरकारों को आम सहमति बनाने की दिशा में काम करना होता है, जो अच्छी बात है। लेकिन, वे घटक दलों को अल्पकालिक लाभ देने वाली उन नीतियों का भी समर्थन करते हैं, जो लंबे समय में उनसे वृद्धि को नुकसान पहुंचती हैं। एकदलीय सरकार दीर्घकालिक वृद्धि को सक्षम बनाने वाले कदम उठा सकती है, लेकिन उसे गलत निर्णय लेने से बचने को आलोचना के लिए भी खुला होना चाहिए।