फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNICEF-AUF: छात्रा ने बताया जलवायु संकट का समाधान, कहा- हमें कुछ नई आदतों को अपनाना होगा

Wed, 27 Jul 2022 11:08 PM IST
शैलजा श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्रा ने मोबाइल तथा डिजिटल जर्नलिज्म को एक बेहतरीन माध्यम बताते हुए कहा कि वह अपने मीडिया करियर में इसका पूरी जिम्मेदारी से इस्तेमाल कर जलवायु संरक्षण के विषय में आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और UNICEF इंडिया का साझा प्रयास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे निपटने की आवश्यकता है। यह कहना है मेवाड़ यूनिवर्सिटी की छात्रा सुप्रिया रानी का। छात्रा ने कहा कि इन दिनों हमने देखा, पढ़ा और सुना है कि कैसे जलवायु परिवर्तन के कारण बादल फटने जैसी आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं। नदियां उफान पर हैं और कई राज्यों में जलप्रलय की स्थिति बनी हुई है। कहीं भारी बारिश, कहीं बाढ़ तो कहीं लोग बारिश की बूंद-बूंद का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


छात्रा ने आगे कहा कि मैंने अमर उजाला फाउंडेशन तथा यूनिसेफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में यह जाना कि हमारी छोटी-छोटी कोशिशें ही हमें इस विशाल संकट से उबार सकती हैं। इसके लिए हमें कुछ नई आदतों को अपनाना होगा। जैसे प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकें, पेड़-पौधों की अतिरिक्त कटाई न करें, नदियों में रसायन या कूड़ा-कचरा न फेकें, खुले में कचरा न जलाएं और किसान भाई पराली निपटान के लिए पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाएं जिससे हर प्रकार के प्रदूषण को भी रोका जा सके। 

छात्रा ने मोबाइल तथा डिजिटल जर्नलिज्म को एक बेहतरीन माध्यम बताते हुए कहा कि वह अपने मीडिया करियर में इसका पूरी जिम्मेदारी से इस्तेमाल कर जलवायु संरक्षण के विषय में आमजन को जागरूक करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें