इस मामले में हाल ही में रिया द्वारा सुशांत को नशीली दवाएं देने की बात सामने आई है। इसके बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इसकी जांच के लिए एनसीबी ने एक टीम गठित की है जो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।
इस मामले में अब ड्रग्स के एंगल ने नया मोड़ ले लिया है। रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट से कई खुलासे हुए हैं। चैट से ये भी पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की चपेट में थे और उन्होंने इसे छोड़ने का वादा किया था। रिया चक्रवर्ती ने ये मैसेज डिलीट कर दिए थे, जिसके बाद जांच टीम ने मैसेज को रिट्रीव किया।
उनके इन्हीं मैसेज से पता चलता है कि सुशांत भी ड्रग्स लेते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के बीच 19 जनवरी 2020 को बात हुई थी। वहीं, इसे लेकर रिया के वकील ने सफाई देते हुए कहा, रिया ने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है और वह किसी भी परीक्षण के लिए तैयार हैं।