फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane: न्यायिक हिरासत के दौरान कैदी पुलिस को धोखा देकर फरार, तलोजा जेल वापस ले जाया जा रहा था

Sat, 08 Jun 2024 04:43 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ठाणे

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में न्यायिक हिरासत के दौरान एक कैदी जेल वापस ले जाते समय भाग गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी से उतरा था फिर नाले में कूद कर फरार हो गया।
विज्ञापन
कैदी फरार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में न्यायिक हिरासत के दौरान एक कैदी जेल वापस ले जाते समय भाग गया। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए ये बात बताई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुणे की शिरूर पुलिस ने मुजाहिद गुलजार खान सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया था। तीनों खोपोली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही जेल में बंद थे। तीनों आरोपियों को एक केस की जांच के सिलसिले में जेल से लाया गया था लेकिन तलोजा जेल वापस ले जाते समय आरोपी पुलिस हिरसात से भाग गया। 

पेशाब करने का बहाना बनाकर फरार हो गया बंदी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शिरूर कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरसात में भेजा था जिसके बाद 5 जून को तीनों को जेल वापस लाया जा रहा था। तभी आरोपी खान ने पेट में दर्द का बहाना बनाते हुए पेशाब करने के लिए कहा। जैसे ही पुलिस ने खारघर में गाड़ी रोककर उसे पेशाब करने के लिए वहा एक नाले में कूदकर भाग गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक सिपाही भी आरोपी को पकड़ने के लिए नाले में कूदा थे लेकिन वह मुजाहिद को नहीं पकड़ सका और खुद घायल हो गया। 

शिरूर पुलिस टीम की तरफ से खारघर पुलिस स्टेशन पर मुजाहिद खाने के खिलाफ केस दर्ज किया गया है कि तालोजा जेल ले जाते समय वह भाग गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें