फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर के कार्यकर्ता के घर पर हमले को लेकर UNHR ने जताई चिंता, इन संगठनों पर लगाया आरोप

Fri, 06 Oct 2023 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

यूएनएचआर ने कहा, 'हम मणिपुर में मई से अंतर-सांप्रदायिक हिंसा पर बोलने के लिए मैतई लीपुन और अरामबाई तेंगोल समूहों द्वारा मानवाधिकार रक्षक बबलू लोइतोंगबाम को दी गई धमकियों से चिंतित हैं।'
विज्ञापन
Babloo Loitongbam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार (यूएनएचआर) ने मणिपुर में मानवाधिकार कार्यकर्ता बबलू लोइतोंगबाम के आवास पर तोड़फोड़ पर चिंता जताई है। यूएनएचआर ने इस घटना के पीछे स्थानीय संगठनों मैतई लीपुन और अरामबाई तेंगोल का हाथ होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम मणिपुर में मई से अंतर-सांप्रदायिक हिंसा पर बोलने के लिए मैतई लीपुन और अरामबाई तेंगोल समूहों द्वारा मानवाधिकार रक्षक बबलू लोइतोंगबाम को दी गई धमकियों से चिंतित हैं। हम अधिकारियों से उनकी, उनके परिवार और घर की रक्षा करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आग्रह करते हैं।'

भीड़ ने गुरुवार शाम को इंफाल पश्चिम के क्वाकीथेल इलाके में लोइतोंगबाम के घर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने बताया कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन उनकी संपत्ति को कुछ नुकसान हुआ है। पुलिस ने कहा, 'करीब 30 लोग आए और लोइतोंगबाम के बारे में पूछताछ की और उनसे तीन मई को पहली बार हिंसा भड़कने के बाद एक मीडिया चैनल को दिए गए बयानों पर स्पष्टीकरण देने को कहा।'
विज्ञापन

लोइतोंगबाम ने इंटरव्यू में दावा किया था कि इंफाल घाटी में सभी चर्चों को ध्वस्त कर दिया गया है। गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर कथित रूप से जारी एक बयान में लोइतोंगबाम ने स्पष्ट किया, 'जब राज्य में हिंसा शुरू हुई, तो मैंने एक साक्षात्कार में कहा था कि अरामबाई तेंगोल और मैतई लीपुन की गतिविधियां आरएसएस के समान हैं और इन समूहों ने हिंसा को बढ़ाया है। मैं इन बयानों को वापस लेना चाहता हूं। मैंने यह भी कहा था कि इंफाल घाटी में सभी चर्चों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह भी गलत है क्योंकि नगा समुदाय के सभी चर्च अभी भी खड़े हैं। मैंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि मैं उस समय मणिपुर में नहीं था और मैंने इसे बाहरी स्रोतों से सुना था।' हालांकि लोइतोंगबाम से उनके घर में तोड़फोड़ के बाद उनकी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें