फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: उल्फा (आई) ने कैडर को दी मौत की सजा, कैंप से भागने की कोशिश का आरोप

Fri, 02 Sep 2022 02:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने एक कैडर को मौत की सजा दी। उस पर कैंप से भागने की कोशिश करने का आरोप था। 
 
विज्ञापन
कैडर रिहान असम उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने बुधवार सुबह संगठन के एक कैडर को मौत की सजा दी। बताया जा रहा है कि उस पर कैंप से भागने की कोशिश करने का आरोप था। संगठन ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

कैडर की पहचान रिहान असम उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। वह ग्वालपाड़ा जिले के लखीपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संगठन की ओर से इस साल यह तीसरी मौत की सजा दी है।
विज्ञापन

इससे पहले मई में, दो अन्य कैडरों को असम पुलिस की ओर से संगठन पर जासूस करने के आरोपों पर मौत की सजा दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें