फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाकात: विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं यूके की विदेश सचिव, आपसी संबंध बेहतर करने पर रहा जोर

Fri, 22 Oct 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) की विदेश सचिव एलिाबेथ ट्रस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। बैठक के बाद जयशंकर ने कहा कि आज की बैठक बहुत लाभप्रद रही क्योंकि इससे हमें रोडमैप 2030 पर प्रगति की समीक्षा करने का मौका मिला, जिस पर दोनों देशों के प्रदानमंत्री सहमत हुए थे।
विज्ञापन
यूके की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस और विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयशंकर ने बैठक में कहा कि हमारे क्षेत्र में, हमारे आस-पास के क्षेत्र में कई भूराजनीतिक और राजनीतिक गतिविधियां हुई हैं, इनमें से कुछ हमारे लिए चिंता का विषय हैं तो कुछ आपके लिए। कुछ ऐसे बड़े मुद्दे भी हमारे सामने हैं कि कोविड से कैसे निपटा जाए, इसके स्वास्थ्य, राजनीति और आर्थिक परिणामों पर भी ध्यान देना होगा। 

विज्ञापन


वहीं, यूके की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने कहा कि मुझे विदेश सचिव के रूप में इस बैठक को अपनी प्रारंभिक प्राथमिकताओं में से एक बनाने और वास्तव में हमारी दूसरी बैठक को एक साथ करने में प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को बहुत अहम मानते हैं। आप मुक्त उद्यम और स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं।

ट्रस ने कहा कि मैं समझती हूं कि यह बहुत जरूरी है कि हमारे जैसे देश भविष्य के लिए हमारी साझी योजना पर मिलकर काम करें। हमारे पास कई क्षेत्रों में अपने संबंधों को और बेहतर बनाने का एक बड़ा अवसर है, फिर चाहे वह सुरक्षा व रक्षा क्षेत्र हो, तकनीकी का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर एलिजाबेथ ट्रस ने कहा कि यह हमारे दो देशों के बीच गठबंधन का एक बड़ा क्षेत्र है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके का उत्पादन यहां सीरम संस्थान में किया जा रहा है। कॉप 26 से पहले पर्यावरण पर अपनी विशेषज्ञता साझा करने जैसे क्षेत्रों के साथ हम मि लकर और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें