फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता संजय राउत बोले, बेटे आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने पर फैसला उद्धव लेंगे

Wed, 12 Jun 2019 09:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शिवसेना के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह फैसला खुद उद्धव ही करेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अगले साल होना है। बता दें कि शिवसेना के 53 साल के इतिहास में ठाकरे परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है। 

विज्ञापन


राउत ने कहा कि पार्टी का युवा चेहरा बन चुके 28 वर्षीय आदित्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की युवा इकाई युवा सेना के प्रमुख आदित्य यह चाहते हैं कि उनकी पार्टी इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करे। 

भाजपा-शिवसेना की सत्ता बरकरार रहने पर आदित्य के उप मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राउत ने कहा कि ठाकरे उप पद नहीं लेते। परिवार का सदस्य हमेशा प्रमुख होता है। ठाकरे परिवार की राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रतिष्ठा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें