फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर के महाजेनको प्लांट में दो मजदूरों की मौत, मुंबई में दो बाइक चालक को डंपर ने कुचला

Thu, 18 Aug 2022 09:57 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर

सार

मृतकों की पहचान महाजेनको के कर्मचारी संतोष मेश्राम (30) और संविदा कर्मचारी प्रवीण शेंडे (35) के रूप में हुई है। प्लांट के मुख्य अभियंता राजू घुगे ने कहा कि बिजली कंपनी मृतकों के परिवारों को मुआवजा देगी।
विज्ञापन
मुंबई में बाइक चालकों को डंपर ने कुचला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (महाजेनको) के खापरखेड़ा प्लांट में गुरुवार को एक स्टेकर रिक्लेमर मशीन का केबिन गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। घटना दोपहर 1.50 बजे हुई, महाजेनको  कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मुतकों के परिवार को मुआवजा देगी कंपनी
कंपनी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि स्टेकर रिक्लेमर मशीन केबिन असंतुलित होने के बाद नीचे गिर गया, जिससे मशीन का संचालन करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महाजेनको के कर्मचारी संतोष मेश्राम (30) और संविदा कर्मचारी प्रवीण शेंडे (35) के रूप में हुई है। प्लांट के मुख्य अभियंता राजू घुगे ने कहा कि बिजली कंपनी मृतकों के परिवारों को मुआवजा देगी और इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए कदम उठाएगी।

मुंबई में दो बाइक चालकों को डंपर ने कुचला
वहीं मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे नेशनल पार्क ब्रिज पर गड्ढे में गिरने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें