फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh: सुरक्षाकर्मी की हत्या कर खूंखार उग्रवादी समेत दो कैदी जेल से फरार, AK-47 भी साथ ले गए

Mon, 27 Mar 2023 03:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले की खोंसा जेल से रविवार को एनएससीएन-के (एनएस) के एक उग्रवादी समेत दो कैदी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर फरार हो गए। उग्रवादी अपने साथ एक एके-47 भी ले गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले की उच्च सुरक्षा वाली खोंसा जेल से रविवार शाम को उग्रवादी संगठन एनएससीएन (के) के निक्की सुमी गुट के खूंखार उग्रवादी समेत दो कैदी फरार हो गए। कैदियों ने भागने से पहले ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी (संतरी) से उसकी सर्विस रायफल छीनने के बाद उसे गोली मार दी। फरार कैदियों में निक्की सुमी गुट का उग्रवादी रोक्सेन होमचा लोवांग और टिप्पू किटन्या शामिल हैं।

विज्ञापन


वहीं, मृतक सुरक्षाकर्मी की पहचान सीटी वांगनियाम बोसाई के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात संतरी सीटी वांगनियाम बोसाई से एके-47 राइफल छीन ली और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही एके-47 राइफल लेकर फरार हो गए। उन्होंने आगे कहा कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया है।

जिले के एसपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि दोनों कैदी यूटीपी सेल से भाग गए। वहीं, सीटी बोसाई को बेहतर इलाज के लिए डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा था, इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।  कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और फरार कैदियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें